अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या हुई, मौत।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों व पास-पड़ोसियो से जानकारी की पता चला कि अधेड़ मृतक व्यक्ति घर के बाहर ही रात को लेटा हुआ था सुबह जब उसकी बहू ने देखा तो उसकी फांसी लगने के कारण मौत हो चुकी थी परिजनों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा वहीं जांच पड़ताल शुरू की घटना रात लगभग 2:30 बजे की मालूम पड़ रही है मामला पूरे रम्मा मजरे धर्मापुर कैली मृतक राम शंकर उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र रामदीन जिसकी पत्नी इस संसार को छोड़कर कई वर्षों पहले चली गई एक लड़का आशीष उम्र 34 वर्ष जो परदेश में रहकर नौकरी करता है बहूं महिमा उम्र 28 वर्ष जो घर पर ही अपने ससुर के साथ रहती थी एक दुधमुंही बच्ची तमन्ना है बताते हैं शाम को रामशंकर खाना खा खाकर रोज की तरह दरवाजे पर रखे टीन सेट के नीचे सोने चला गया सुबह बहू देखतीं हैं तो लकड़ी पर रखी टीन में रस्सी के सहारे फांसी लगने के कारण ससुर की मौत हो चुकी है पास पड़ोस के लोग इकट्ठे हो जाते है सुबह लगभग 5.30 बजे सूचना गदागंज पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया वहीं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है