CRS NEWS। शुक्लागंज उन्नाव दिन शनिवार को गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित श्याम भोग में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के उद्देश्य में नए सदस्य आदर्श निगम को युवा प्रकोष्ठ से कानपुर महानगर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया टीम के पदाधिकारी द्वारा माला पहनकर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे व जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी का माला पहनकर सम्मानित किया अपनी टीम के साथ मीटिंग कर जनता के प्रति कार्य करने व संस्था को मजबूत करने व युवाओं में उज्जवल भविष्य बनाने की बात कही कार्यक्रम में मौजूद रहे पवन सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिमांशु निगम ,लकी निगम ,पवन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अंकुर सविता, अनुराग अग्निहोत्री, प्रदीप योगी, विशाल त्रिवेदी, ऋतिक गौतम, हर्षित व अन्य लोग मौजूद रहे।
