लोकेशन रायबरेली
स्लग हर घर तिरंगा अभियान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
एंकर हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने का प्रस्ताव भारत सरकार के द्वारा दिया गया है जिसके तहत आज रायबरेली में माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक शिक्षा परिषद और एनसीसी के छात्रों के द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से प्रारंभ हुई और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए पुनः राजकीय इंटर कॉलेज को समाप्त हुई इस यात्रा में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने हरी झंडी दिखाकर प्रोत्साहित किया l इस तिरंगा यात्रा में एनसीसी और स्काउट के छात्रों के द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित बैंड आकर्षण का केंद्र रहा lतिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के द्वारा भी सहभागिता की गई जिला अधिकारी ने कहा की भव्य रूप से स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व मनाया जाएगा l
