हजाम की दुकान पर दबंगो ने युवक को रॉड से पीटा युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
दबंगो ने युवक की लोहे की रॉड से की पिटाई युवक की हालत गंभीर
गदागंज थाना क्षेत्र के कुढ़ा चक शगुनपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद फैज ने बताया कि गांव में ही मेरी हजाम की दुकान है। जिसमें मेरा भाई व भांजा काम कर रहा था तभी दबंग चंद्रभान सिंह, गोलू सिंह,हंसराज सिंह व इमरान अली ने लोहे की रॉड से मारने पीटने लगे व कनपटी पर कट्टा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुऐ मौके से फरार हो गए। घायल युवक मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद आरिफ की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आनन फानन उसे डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक विनीत सिंह ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
