लोकेशन रायबरेली
स्लग स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों की याद में शहीद स्मारक स्थित सई नदी में किया गया दीपदान
एंकर रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक के पास स्थित सई नदी में दीपदान कर शहीदों को किया नमन, भारत की स्वतंत्रता के 78 साल पूरे हो गए पूरा देश उत्साह के साथ इस स्वतंत्रता दिवस को मना रहा है स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायबरेली के शहीद स्मारक में दीपदान करके शहीदों को नमन किया गया ,यह वही शहीद स्मारक है जो सई नदी के किनारे स्थित है और यहां पर किसान आंदोलन के दौरान हजारों की संख्या में किसानों को मारा गया था और वह वीरगति को प्राप्त हुए थे आज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने यहां पर दीपदान किया और वीरगति को प्राप्त उन किसानों को नमन किया ,हर्षिता माथुर ने कहा कि स्वतंत्रता के इस महत्व को समझना चाहिए और युवा पीढ़ी को खासतौर पर सामाजिक समरसता एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए l
