CRS NEWS बरेली में पिछले कुछ महीनों में महिलाओं की निर्मम हत्या के कई मामले सामने आए हैं।
सोचने वाली बात ये है कि बात हत्या महिलाओं की होती है, और एरिया सुनसान रहता है, महिलाओं के शरीर से जेवर गायब रहते हैं और बहुत बर्बर तरीके से उनको मौत के घाट उतारा जाता है।
अपको बताते चलें कि पिछले 7 महीने के अंदर बरेली जिले के 50 किमी एरिया में 9 महिलाओं के मर्डर हुए हैं। सबका मर्डर पैटर्न एक जैसा था। खेत में लाश पड़ी थी, ज्वेलरी गायब थी। एक भी केस का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने अब सीरियल किलर को पकड़ने के लिए 3 संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि ऐसे शक्ल के लोग कहीं दिखें तो तुरंत बरेली पुलिस को बताएं।
