छुटे हुए कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य जांच एवं मेडिसिन किट का वितरण 7 जनवरी 2023 को कराया जाएगा
Report CRS रायबरेली 31 दिसम्बर, 2022 जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देशानुसार बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मैगा कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें चिन्हित अति कुपोषित बच्चों को आरबीएसके तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार मेडिसिन किट का वितरण कराया गया।
इस दौरान आईआईए लघु उद्योग भारती तथा बिरला समूह द्वारा उक्त सेम बच्चों के लिए यूनिसेफ प्रतिनिधियों की अनुशंसा पर विशेष रूप से तैयार कराई गई पोषण किट का वितरण कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शरद कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया की जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव के मार्गदर्शन में जनपद के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा 240 सैम बच्चों में पोषण किट तथा 1762 बच्चों में मेडिसिन किट का वितरण कराया गया। उन्होंने बताया कि आज जो बच्चे किन्ही कारणों से उपस्थित नहीं हो सके हैं ऐसे बच्चों का स्वास्थ्य जांच एवं मेडिसिन किट का वितरण 7 जनवरी 2023 को कराया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा उक्त बच्चों का साप्ताहिक रूप से फॉलोअप तथा काउंसलिंग भी किया जाएगा जिससे बच्चे कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर आ सकें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भेला, राही में उप जिलाधिकारी शिखा संखवार तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से सक्रिय रहें। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलोन में बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र कुमार भारती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजीत सिंह एवं खंड विकास अधिकारी हरीश चंद्र गुप्ता सरेनी में संजय कुमार तथा बछरावां में नलिनी वर्मा तथा हरचंदपुर में मृदुला द्विवेदी तथा अर्चना वर्मा इस कार्यक्रम को सफल करने में विशेष रूप से सक्रिय रहे।
