साईड न चलने के बहाने, महीनो से लटके हैं जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर पालिका परिषद में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पटल पर बीते कई महीनों से कथित तौर पर साइड न चलने के चलते 400 से अधिक जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र अधर में लटके हैं! इस मामले में जानकारी लेते लेते आवेदको द्वारा नगर पालिका के उक्त अनुभाग के महीनो चक्कर काटते हुए जूता चप्पल ही नही घिस रहे बल्कि पालिका कर्मियों के अभ्रदभाषा का भी शिकार हो रहे हैं!
सूत्रो की सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी तो बदलते रहे परन्तु पटल पर 17 सालों से काबिज सफाई कर्मी, अपनी हठधर्मिता पर उतारू हैं अधिकारियों कको बरगला कर लोगों का शोषण कर रहा है! सभासदो ने ईओ कल्पना शर्मा से उसे हटाने की मांग की है!
साथ ही जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदको द्वारा फॉर्म कम्पलीट करने के साथ ही गवाहो का शपथ पत्र लगाने तथा जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बुजुर्ग गवाहो को EO सामने बुला कर गवाही कराने का सख्त आदेश करती है जिससे उक्त प्रक्रिया और भी जटिल बनती जार ही है जबकि इसके विपरीत महानगर के नगर निग़म स्थित सरल प्रक्रिया के चलते आवेदको को काफी सहुलियते प्रदान की जा रही है!
बताया गया कि सफाई इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने इस बाबत पूछने पर बताया कि वर्तमान में उक्त पटल पर प्रक्रिया में 87, SDM कार्यालय में 22 तथा साइड न चलने के कारण जारी न होने वाले 319 प्रमाणपत्र शामिल हैं! मुकेश बाबू को उक्त पटल के कार्य के लिए आउट सोर्सिंग के तीन कर्मी आयुष गुप्ता, अमित कुमार तथा मनोज कुमार दिए गए है! उधर ईओ ने बताया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पटल की कई शिकायतें मिली हैं! जांच कराई जा रही है!
