सलोन रायबरेली
सलोंन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा दरसवां और इटारा ग्राम सभा के गौवा बाजार में मिशन शक्ति के तहत ग्राम चौपाल आयोजित किया गया।जिसमें कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह,सूची चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार व महिला उप निरीक्षक ने महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।साथ ही जारी हेल्पलाइन नंबरों व जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट वितरण किए गए।वहीं ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव व प्रधान ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व शिकायतों की जानकारी की।तथा निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए।इस मौके पर मुख्य आरक्षी दुन्नी लाल निगम,आरक्षी भभूती समेत तमाम महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।
