सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं की गहन सुनवाई, त्वरित कार्रवायी एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश।

शाहजहांपुर/तिलहर।अपर जिलाधिकारी (FR) व क्षेत्राधिकारी सदर, एवं तहसीलदार सदर के संयुक्त अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य द्वारा प्रस्तुत की गई समस्त शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। फरियादियों को उनकी समस्याओं के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, समस्त विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। वहीं उधर तिलहर तहसील में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग करते हुए जनता की समस्याओं एवं शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की।
