सड़क निर्माण कार्य करने आये अन्तर्जनपदीय श्रमिक की बिगड़ी तबीयत, मौत
ऊँचाहार,रायबरेली। अन्तर्जनपद से कार्य करने आये एक श्रमिक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
क्षेत्र में कैथवल से कन्दरावां तक सड़क का निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें अन्तर्जनपद से आये श्रमिक सड़क निर्माण कार्य करते थे। कार्य खत्म होने के बाद कल्याणी ग्राम सभा के पंचायत घर में श्रमिक बसेरा करते थे। शनिवार की भोर श्याम जी पुत्र नरेश 22 वर्ष निवासी रहजनिया थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर की अचानक पेट में दर्द होने से हालत बिगड़ गई। मुन्शी व सहकर्मी आनन-फानन इलाज के लिए उसे सीएचसी से ले आए जहां डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत होने की पुष्टि कर दी। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि श्याम जी पुत्र नरेश 22 वर्ष निवासी रहजनिया थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है जिसे जाँच के मृत होने की घोषणा की गई है। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सीएचसी द्वारा युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई। क्षेत्र में काम कर रहे श्याम जी की अचानक तबीयत खराब होने के चलते मौत हुई है। मृतक लखीमपुर खीरी जनपद का रहने वाला है। पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
