ऊंचाहार-शॉट सर्किट के कारण घर में भीषण आग लग गई, ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था।पीड़ित ने तहसील प्रशासन को मामले की सूचना दी है।
मामला क्षेत्र के भागीपुर गाँव का है।जहां गाँव निवासी बाबूलाल के घर पर रविवार की दोपहर बिजली की केबल में शॉट सर्किट होने के कारण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक घर में रखी दो मोटरसाइकिल, सिलाई मशीन, साइकल समेत लगभग तीन लाख रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो चुकी थी ।
एसडीएम सिदार्थ चौधरी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जायेगा, अग्रिम कार्यवाई की जायेगी।
