लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें बस्तेपुर स्थित कृषि भवन में भव्य जैविक / तिलहन किसान मेले का आयोजन किया गया जिसका जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फीता काटकर उद्घाटन किया कार्यक्रम में जनपद के कृषि विभाग तथा सहयोगी विभागों के उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया तथा कृषकों को रबी कृषि संबंधी समसामयिक एवं नवीनतम तकनीकी जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई वहीं इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के विभागीय कार्यक्रमों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी हेतु स्टॉल भी लगाए कार्यक्रम के अंत में डिजिटल क्रॉप सर्वे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वेक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया।
