एंकर पूरे देश के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार, रायबरेली जनपद के सभी थानों पुलिस लाइन व प्रमुख स्थानों के साथ-साथ जिला कारागार में भी धूम धाम से मनाई गई जन्माष्टमी जिला कारागार प्रशासन ने बंदियों की मदद से पूरे जेल परिसर को रंग बिरंगी झालरों व फूलों से सजाया गया, जेल के अंदर बंद सभी बंदियों के द्वारा जिला कारागार में भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर उनके आखिरी क्षण तक की सभी 16 कलाओं का मनमोहक चित्रण किया गया सभी बंदी श्री कृष्ण भगवान के भजनों पर नाचते गाते हुए नजर आए, श्री कृष्ण जन्म के बाद जेल प्रशासन की तरफ से सभी बंदियों को प्रसाद वितरण किया गया।
