एंकर मामूली कहासुनी के दौरान बेखौफ दबंगों ने दलित युवक समेत दो लोगों पर धार हथियार से बोला हमला, हमले में घायल एक की हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीखा के पुरवा गांव का है जहां खंभे में होल्डिंग लगाने के दौरान हुई मामूली कहासुनी को लेकर बेखौफ दबंगों ने दलित राजाराम पुत्र राम आसरे व द्वारिका प्रसाद मिश्रा पुत्र गिरजा शंकर मिश्रा पर लाठी डंडों व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य के लिए जाया गया जहां द्वारका प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया, पीड़ित ने संजय सिंह समेत दो लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
