बाल कहानियां सवार रही बच्चों का भविष्य
सरकारी स्कूलों में अध्यनरत मेधावी छात्रों हेतु कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ बुक्स फॉर ऑल नोएडा उत्तर प्रदेश ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरहना विकास क्षेत्र अमावां जनपद रायबरेली को निशुल्क सचित्र कहानी की किताबें वितरित की। विद्यालय के सहायक अध्यापक विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे इस एनजीओ की जानकारी हुई थी इसके पश्चात मैंने अपने विद्यालय के बच्चों के लिए किताबों हेतु विद्यालय की प्रोफाइल भेजकर अनुरोध किया था। किताबों की गुणवत्ता उच्च कोटि की है जिन्हें पाकर विद्यालय के छात्र चहक उठे। विद्यालय के छात्रों ने बुक्स फॉर ऑल नोएडा को किताबों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
