बदायूँ- यूपी के बदायूं ज़िले के बिनावर थाना क्षेत्र से पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित होने का मामला सामने आया है कहा जाता है कि पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है लेकिन कलयुग में पति ने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। हत्यारे पति नें पत्नी की हत्या कर बोरे में बंद कर शव को फेंका दिया। पति दो दिन पहले पत्नी को उसके मायके से बुलाकर ले गया था । वही मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या कर शव फेंक कर जीजा मौके से फरार हो गया।

मृतका का फ़ाइल फ़ोटो
उसके जीजा के गांव की एक लड़की से संबंध हो गए थे और शादी करना चाहता था । आज सुबह महिला का शव बाजरे के खेत मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।घटना की जानकारी होने पर एसएसपी ,एसपी सिटी और सीओ सिटी सहित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा ।
बाइट-लाला राम मृतका का भाई
दरअसल बिनावर थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की रहने वाली मीरा की शादी दिसौलीगंज के आकाश उर्फ रोमी के साथ हुई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार आज सुबह मीरा का शव गांव के जंगल मे बाजारे के खेत में मिला था और शव के पैर और हाथ बंधे हुए थे । वहीं पास है तेजाब की बोतल भी मिली है। वही इस घटना पर मृतक का के भाई लालाराम का आरोप है कि 2 दिन पहले जीजा आकाश बुलाकर ले गया था और फिर छोड़ने चला आया रात में वह फरार हो गया और वही जब बहन की तलाश की गई । तब आज सुबह बहन मीरा का शव बाजरे के खेत में पड़ा हुआ मिला और हाथ पैर बंधे हुए थे और पास में तेजाब की बोतल पड़ी हुई थी । आरोप है कि जीजा के गांव की रहने वाली किसी युक्ति से आकाश के संबंध थे और उससे शादी करना चाहता था । इसी कारण रास्ते से हटाने के लिए मीरा को मौत के घाट उतार दिया । इस मामले में घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी आकाश की तलाश में जुटी हुई है और घटना की कड़ी जोड़ने में लग गई है।
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी

बाईट-अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ सिटी आलोक मिश्र
