ऊंचाहार, रायबरेली। डलमऊ तहसील में नायब तहसीलदार के चालक द्वारा स्थानीय अधिक्वक्ताओं से अभद्रता करने से नाराज़ अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते हुए एसडीएम प्रस्ताव की प्रति सौंपा है।
डलमऊ तहसील में नायब तहसीलदार के निजी चालक व अन्य निजी कर्मियों द्वारा गुरुवार को स्थानीय अधिवक्ताओं से अभद्रता करने के मामले में डलमऊ बार एसोसिएशन से ने ऊंचाहार बार एसोसिएशन से सहयोग मांगा है। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को मामले में विरोध जताते हुए तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के नारे के साथ न्यायिक कार्य से बहिष्कार कर दिया और बार एसोसिएशन द्वारा लिए गए प्रस्ताव की एक प्रति एडीएम सिद्धार्थ चौधरी को सौंपा है। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता रज्जन मिश्रा ने बताया कि मामले में हम सब अधिवक्तागण घोर विरोध करते हैं और दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए और निजी कर्मियों को निकाला जाए।
