जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रायबरेली में बने वन स्टाप सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रायबरेली जिले को वन स्टॉप सेंटर की सौगात दी है। जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शहर के महानंदपुर में बने वन स्टॉप सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। वन स्टॉप सेंटर के उद्घाटन से पहले प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल ने पीएम मोदी द्वारा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन संदेश ऑनलाइन सुना। अमेठी के कौहार में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत से पहले सीएम ने रायबरेली को वन स्टॉप सेंटर की सौगात दी। उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी, सीडीओ सहित प्रशासनिक अमले ने भी पीएम और सीएम के कार्यक्रम में ऑनलाइन उपस्थित रहा। प्रभारी मंत्री ने बताया की यहां पर महिलाओं व लड़कियों को किसी समस्या या आपराधिक मामलों से जुड़ी हुई लड़कियों व महिलाओं को चार दिन तक रखा जाएगा और यहां की स्टाफ के द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी।
