Report CRS रायबरेली 10 जनवरी, 2023 जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में कर करेत्तर, वसूली एवं राजस्व कार्यो की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, विद्युत, व्यापार कर, खनन, स्टाम्प, नगर निकाय सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा किया तथा कम वसूली वाले विभागों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देश दिये कि वरासत व अन्य राजस्व के कार्यों सहित जन समस्याएं सुनकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों से कहा कि अपने क्षेत्रों में रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण करें और रैन बसेरो में साबुन आदि समस्त व्यवस्था करें तथा प्रतिदिन कितने कम्बल वितरित किए इसकी आख्या प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए भी रैन बसेरों के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदरों ने पिछले छह माह में अपने अपने न्यायालयों में कितनी सुनवाई की है और कितने प्रकरण किन किन धाराओं में निस्तारित किए गए है, उनका ब्यौरा प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी से कहा कि अवैध वाहनों एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर चालान करने की गति में तेजी लाई जाए।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर बाट माप विभाग अधिकारी नियमित रूप से तौल कांटे का औचक निरीक्षण करें साथ ही जहां गल्ले की तौल हो रही है वहां भी कांटे आदि का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत की जाए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 श्रीमती पूजा मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती अंकिता जैन सहित
