जामुन के पेड़ से गिर कर किशोरी गम्भीर रूप से घायल
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊंचाहार-क्षेत्र के दुलीपुर मजरे ऊंचाहार देहात गांव में जामुन तोड़ते समय एक किशोरी पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार की सुबह गाँव निवासी नरपत की 14 वर्षीय पुत्री आँचल घर के पास ही जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वो गिरकर घायल हो गई, जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में किशोरी सीएचसी आई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
