जनता के हर सुख दुख में हम सहयोगी -सलोन कुशवाहा!
अपने आवास पर भाजपा विधायक ने किए कंबल वितरित!

निगोही स्थित कार्यालय पर आए क्षेत्रीय लोगों की एक-एक कर समस्याएं सुनकर निस्तारण करने के दिए निर्देश!
CRS शाहजहाँपिर/तिलहर-क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की एक मात्र महिला विधायक सलोना कुशवाहा ने आज अपने निगोही स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हुए उनके हर सुख दुख में सहयोग करने का आश्वासन दिया. भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा सदैव अपने क्षेत्र की जनता के साथ जुड़ी रहती हैं!
सलोना कुशवाहा का यह प्रयास रहता है कि वह अपने क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में सहभागी बन सकें और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करवाने का हर संभव प्रयास करती हैं! इसी कड़ी में आज भाजपा विधायिका ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पहुंचे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश जारी किए!
