CRS AGENCY। सोशल मीडिया पर किंग कोबरा के वीडियो की भरमार है, अक्सर किंग कोबरा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोबरा टॉयलेट सीट के अंदर छिपा बैठा होता है तो की शॉवर पर लटका मिलता और कभी स्कूटी के अंदर छिपा बैठा मिलता है. ऐसे वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई बार तो किंग कोबरा के हमले के भी खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाते हैं. अब ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशाल किंग कोबरा एक घर के अंदर बड़े आराम से घूमते हुए दिखाई दे रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशाल किंग कोबरा एक घर के अंदर बड़े आराम से घूम रहा है. देखने में ये किंग कोबरा काफी भयानक लग रहा है. आप देख सकते हैं कि कैसे ये विशाल सांप घर में रखे जूते के रैक पर चढ़ रहा है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. बीच में वो एक बार रुकता है और अपने फन फैला लेता है. कुछ ही देर में वो दोबारा आगे बढ़ने लगता है और जूते की रैक पर पूरी तरह से चढ़ जाता है।
