गदागंज में सड़क हादसे से युवक की मौत, व्यापारियों ने दीन शाह गौरा मार्ग किया जाम — स्पीड ब्रेकर निर्माण की उठी मांग
गदागंज, रायबरेली — दीन शाह गौरा मार्ग पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक युवक की मृत्यु के बाद स्थानीय व्यापारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह की अगुवाई में व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
व्यापारियों का कहना है कि मार्ग पर लंबे समय से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और अनियंत्रित तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतों के बावजूद सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए, जिसके चलते स्थानीय लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
जाम के दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
