रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत ।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र के धूता ग्राम सभा के लोनिहन का पुरवा निवासी अरविंद सिंह पुत्र स्व बाल सिंह उम्र लगभग 10 वर्ष जो चौराहा लल्ली की चक्की किसी काम से आया हुआ था जो शाम को तक़रीबन 6 बजे वह घर जा रहा था रेलवे अन्डर पास पुल में बरसात की वजह से अधिक पानी होने के वजह से युवक मिश्रापुर के पास रेलवे ट्रेक पार कर रहा था तभी प्रयागराज से कानपुर जा रही इण्टर सिटी ट्रेन की चपेट में आ गया जो गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज हेतु सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया जहां डाक्टरों के द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया
