विद्यालय प्रबन्धक पति का शिक्षिका संग दुराचार का वीडियो वायरल!
- गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज, अब बचाव में उतरा प्रधान संगठन!
CRS शाहजहाँपुर संस्कृति दीक्षित
तिलहर-राष्ट्रीय राजमार्ग 24 अब 30 स्थित और तहसील क्षेत्र के गांव कपसेड़ा के एक स्कूल प्रबन्धक पति का, स्कूल की शिक्षिका संग दुराचार का वीडियो तेजी से वायरल हो हुआ!
वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित महिला शिक्षिका के परिवार द्वारा हरकत में आते ही पुलिस की सख्ती के चलते, दुराचारी पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया और पुलिस भी जांच में जुट गई!
महिला शिक्षिका के संग दुराचार करने वाला कपसेड़ा ग्राम पंचायत का ग्राम प्रधान ही नही बल्कि प्रधान संगठन में एक अच्छा पद भी लिए बैठा और इसी उच्च पद का प्रयोग करते हुए उसके बचाव में प्रधान संगठन के सदस्यों ने मिल कर क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी को मांग पत्र सौपने का कार्य किया बताया बताया गया!
पीड़ित महिला शिक्षिका के परिवार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि वीरेश कुमार शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम कपसेड़ा थाना तिलहर, मेरी लड़की को बहला फुसला कर शहर ले गया जहाँ उसने, उसे डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया तथा परिवार को बताए जाने पर अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी!
पीड़िता के परिवार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वीरेश शर्मा पर मु०आ०स० 557/2022 IPC की धारा 376/366/506 में मुकदमा पंजीकृत कर इतिश्री करते हुए जांच में जुट गई, फिलहाल कोतवाली पुलिस की पहुंच से अभी दोनो ही दूर हैं! इधर वीरेश के बचाव में प्रधान संगठन अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देता नज़र आ रहा है!
हालांकि इस घटना का वायरल वीडियों आज के परिवेष में गन्दिगी की सारी हदे पार करता नज़र आ रहा है परन्तु पुलिस को दी गई तहरीर से शायद कहीं मैच करता नज़र नही आता, यह दूसरी बात हो सकती है कि तहरीर के आधार पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करना एक कानूनी प्रक्रिया है!
सूत्रो की माने तो कपसेड़ा ग्राम की प्रधानी की लम्बी पारी खेलते हुए स्कूल के संचालन के साथ वीरेश का दबंग होना आम बात हो सकती है परन्तु स्कूल प्रबबन्धन और शिक्षिका का यह वायरल वीडियों, उक्त स्कूल में दी जा रही शिक्षा पर ही बड़ा सबाल नही खड़ा कर रहा बल्कि समाज़ में कुरितियों को जन्म देने का भी इंकार नही किया जा सकता! एैसे लोगो को विद्यालय संचालन से , शासन और शिक्षा विभाग को दूर रखना चाहिए जहाँ शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होने की संभावना हो!
