डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
डलमऊ नगर पंचायत डलमऊ में हो रहा भ्रष्टाचार ऐतिहासिक पावन नगरी डलमऊ मां गंगा के पावन तट पर दूर-सुदूर से लाखों लोग श्रद्धालु गंगा जी में डुबकी लगाकर अपने पापों को धोने के लिए आते हैं डलमऊ नगर पंचायत का यह हाल है कि यहां सभी नालो का पानी एवं गंदगी का अंबार गंगा जी में जा रहा है नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मां गंगा के स्वच्छता अभियान का पखवाड़ा चलाया जाना पूर्ण रूप से साफ सफाई के झूठ का पर्दाफाश कर रहा है और यह साबित कर रहा है नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा जी की साफ-सफाई का झूठा ढोंग और झूठा दावा करते हैं कि गंगा की साफ़ सफाई का अभियान प्रत्येक पखवाड़ा चलाया जाता हैं एवं गंगा की जो साफ-सफाई करवाते हैं जनता यह जानना चाहती है क्या झाड़ू पकड़कर फोटो खिंचवाने से य मीडिया में फोटो डालने से गंगा के घाटों की साफ-सफाई हो जाती है य फिर गंगा जी में गंदगी डालकर सफाई होती है एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री जी द्वारा गंगा की साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है और यहां पर डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा सम्पूर्ण डलमऊ की गंदगी का अंबार गंगा जी में डलवाया जा रहा है क्या आप इसी को साफ-सफाई और विकास कहते हैं यह जनता जानना चाहती है लाखों करोड़ों रुपए के नाले और नालियां बना दी गई है क्या एक बहता हुआ गन्दा नाला नहीं बनवाया जा सकता हैं गंगा की साफ़ सफाई व स्वच्छता के लिए क्या नगर पंचायत में बजट नहीं है और इसके लिए अधिकारी मौन चुप्पी क्यों साधे रहते है समाजसेवी के झूठे नारे लगाने से गंगा जी की गन्दगी जाने वाली नहीं है जब तक प्रत्येक पखवाड़े साफ़ सफाई का अभियान चलाकर मां गंगा की साफ़ सफाई नही करवाईं जाएगी।
