खेत में बकरी जाने से रोकने पर दबंगों ने एक युवती को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल किया
ऊंंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मजरे सवैया राजे गांव में खेत में बकरी जाने से रोकने पर दबंगों ने एक युवती को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
गाँव निवासी रामसुमेर के खेत में शुक्रवार की शाम गाँव के ही कुछ लोगों की बकरियां पेड़ चर रही थी जिस पर उनकी बेटी गीता देवी इस बात का विरोध किया और खेत से बकरियों को ले जाने के लिए कहा तभी आरोप है कि करीबन आधा दर्जन लोगों ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया ।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
