छिनैती की घटना को अंजाम देने वाली दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
रायबरेली। दिनांक 7 दिसंबर 2025 को वादिनी श्याम गुप्ता पत्नी रामबाबू निवासी ग्राम बरभन खेड़ा मोड लच्छीपुर थाना खीरो जनपद रायबरेली ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वादिनी का मकान व दुकान लालगंज रोड स्थित बरभनखेड़ा मोड पर है। दिनांक 5 दिसंबर 2025 को समय करीब 4:00 बजे दो लडके नाम पता अज्ञात आए और राजश्री मांगा जब वादिनी मसाला लेने के लिए पीछे मुड़ी तभी दो लड़कों में से एक ने वादिनी के गले मे पहनी सोने की चेन को झटके से छीनकर अपाचे मोटरसाइकिल से भाग गए। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना खीरों में मुकदमा अपराध संख्या 356/2025 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीम गठित कर घटना की अनावरण हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली में डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित सिंह के नेतृत्व में 13 दिसंबर 2025 की रात्रि थाना खीरो व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाने पर पंजीकृत उक्त अभियोग के अंतर्गत अभियुक्त विकास पांडे पुत्र रमेश पांडे निवासी दिगंबर जैन स्कूल बादशाह नगर सब्जी मंडी कानपुर नगर एवं रितेश गौतम पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद मकान नंबर 270 लाल बंगला कानपुर नगर को थाना क्षेत्र की खांडेपुर पुलिया के पास घेर कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। परंतु दोनों भागने लगे और पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस द्वारा अपने बचाव में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त विकास उपरोक्त के बाएं पैर व अभियुक्त रितेश उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भिजवाया गया है। मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना खीरों व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम मौजूद रही।
