गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक में दो बाइक सवार युवक जा टकराएं जिसमें से एक युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है जानकारी के मुताबिक गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बद्री सिंह मजरे रसूलपुर धरावा निवासी अंशु उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र शिवबहादुर व नरहरपुर गांव निवासी शानू सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष बाइक से सवार होकर ऊंचाहार की तरफ से अपने घर शुक्रवार को रात्रि करीब 9.30 के आसपास तेज़ रफ़्तार से मोटरसाइकिल से आ रहे थे लल्ली की चक्की के पास धूता गांव के निकट रोड पर खड़े ट्रक में बाइक से अनियंत्रित होकर खड़े वाहन से जोरदार टकराकर भीषण रूप से घायल हो गए सूचना पर गदागंज पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाह गौरा ले जाया गया एक युवक शानू को डाक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक अंशु को इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है वहीं गदागंज थाना प्रभारी अरविन्द सिहं ने बताया भीषण हादसे में एक युवक की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
