CRS AGENCY। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति गलियारों में हलचल बढ़ गई है। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी सुनने में आ रहा है कि वह भी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अभिषेक बच्चन भी इलेक्शन लड़ सकते हैं। अभिषेक फिल्मी करियर के साथ-साथ अपने पिता की तरह वह भी राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं। यही नहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि अभिषेक बच्चन समाजवादी पार्टी की टिकट पर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हलांकि अभी पार्टी की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आप सोच रहे होंगे कि अगर अभिषेक बच्चन चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो इसके लिए सीट भी सोच रखी होगी. अगर हां तो वो कौन सी है. बता दें कि राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा गरम है कि अभिषेक बच्चन उसी सीट से चुनाव ताल ठोक सकते हैं जहां से उनके पिता यानी अमिताभ बच्चन ने राजनीति में हाथ आजमाया था. सही समझा आपने वो सीट है इलाहबाद जो मौजूदा समय में प्रयागराज के नाम से पहचाना जाता है। इस वक्त सभी राजनीतिक दलों की नजर आगामी लोकसभा चुनाव पर टिकी हैं. यही वजह है कि हर पार्टी में मंथनों और रणनीतियां बनाने का दौर चल रहा है. इसी मंथन के बीच से ये खबर तेजी से सामने आई है समाजवादी पार्टी में अभिषेक बच्चन को चुनाव लड़ाने पर विचार चल रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
