कुल के साथ शाह शमशुद्दीन मियाँ के 188वें सलाना उर्स का समापन!

तिलहर/शाहजहाँपुर-सैय्यद शाह शमसुद्दीन मियाँ का 188वां सालाना उर्स, कुल के साथ आज समापन हो गया! इस मौके पर सज्जादानशीन मोहम्मद हुसैन उर्फ अच्छन मियाँ की सरपस्ती में दरगाह बड़ी मस्जिद में हजारों जायरीनों ने पहुंचकर देश में अमन और शांति की दुआएं मांगी!
इससे पहले, दरगाह के सामने, हर साल की तरह, उर्स के दूसरे दिन, रात को बड़ा जलसा हुआ जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर मौलाना शोएब रजा आसिवी ने तकरीर की और कहा अल्लाह वाले किसी जात धर्म के मोहताद नही! उनके लिए सब बराबर है, इसके बाद हिंदुस्तान के मशहूर शायर, साजिद बरेलवी, रेहान कादरी शाहजहांपुर, मौलाना फरियाद, कारी अली अहमद शाहजहाँपुरी, अब्दुल कादिर, महशर बरेलवी, अब्दुल मोबीन ने नतिया कलाम पेश किए! इस दौरान तिलहर माननीय बिधायक श्रीमती सलोना डॉ० रामसिंह कुशवाह भी सपरिवार मौजूद रही!
सुबह 8 बजे दरगाह पर गुस्ल के बाद जायरीनों को हज़रत सय्यद शाह शमसुद्दीन मिया के तबर्रुकात की जियारत सज्जादानशीन अच्छन मियां द्वारा कराई गई! इसके बाद कुल शरीफ की दुआ मौलाना शोएब असिबी ने की जिसमे तमाम जायरीनों की सेहत और कामयाबी के लिए दुआ की गई इसके बाद शारिक मियां ने तमाम जायरीनों का शुक्रिया अदा किया! कुल के दौरान शहज़ादगान डॉक्टर काशिफ मियाँ, शारिक मियाँ, शानू मियाँ के अलावा इमाम अहमद रज़ा, हाफिज अकील, हाफिज तहसीन, हाफिज तौहीद, मौलाना ज़ुबैर अहमद साहब, मौलाना सोहेल, महशर बरेलवी, सूफी चांद मियां, बब्बू मियां, गुड्डू मियां, नबाब फैजान अली ख़ान , तनवीर खां चैयरमैन, मोहम्मद सादिक, बब्बू , हाफ़िज़ अकील, हाफ़िज़ तहसीन, सगीर खां , फिरासत खां, हाफ़िज़ अफ़रान, सोहेल मियां, मोबीन मियां, सूफी इकरार हुसैन, सूफी जावेद हुसैन, सूफी अबरार हुसैन , तौसीफ खान, लाला खान के अलावा हजारों लोग मौजूद रहे. इनके अलावा डाक्टर रामसिंह कुशवाह के साथ मौजूदा विधायिका सलोना दीदी, एसएस कॉलेज के प्रिसिपल अनुराग अग्रवाल ने भी कुल में शामिल होकर दरगाह पर चादर पेश कर इक गंगा जमुनी तहजीब के मिसाल कायम की! आज बाद नमाज़ इशा महफ़िल ए समा बड़ी फील्ड में होगा जिसमें ठाकुर आवेंदर सिंह छोटे अजीज मियां फैज़ाबाद, दिलबर मेराज दिल्ली, नईम साबरी सैदपुर, युसूफ परवाज बरेली, सायम नियाजी बदायूं, शमीम जानू पेंटर शाहजहपुर से तशरीफ़ ला रहे हैं!
