करंट की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
सलोन रायबरेली
गेहूं के खेत की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मामला सलोन थाना क्षेत्र के पीरा नगर गांव का है जहां रामनरेश पुत्र रामफेर उम्र 45 वर्ष खेत में गेहूं की सिंचाई करते समय खेत में लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया करंट की चपेट में आने से युवक घायल होकर वहीं खेत में गिर पड़ा घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे है लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य के लिए जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।
