ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक नलकूप से आठ कुंतल गांजा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ऊंचाहार– सलोन मार्ग से लगकर स्थित रायपुर के चौबेपुर गांव से गुरुवार की सुबह क़रीब चार बजे पुलिस ने एक नलकूप में डम्प आठ कुंतल गांजा बरामद कर कब्जे में लिया है। कब्जे में लिए गए गांजे की क़ीमत एक करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा गांजा समेत कई तस्करों को गिरफ्त करने की बात सामने आई है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी कर क्षेत्र के एक नलकूप से आठ कुंतल गांजा बरामद किया गया है। औपचारिकता पूरी करने के बाद गिरफ्तार लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।