डलमऊ रायबरेली-
बारात आई बारातियों से गांव के ही कुछ
लोगों ने मारपीट की महिलाओं के साथ अभद्रता की एवं आरोप है कि महिलाओं के गहने भी छीन लिए स्थानी थाने पर कार्रवाई ना होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पखरा मऊ निवासी रामू के बेटी की शादी बीते 11 जुलाई को थी घुरवारा से बारात आई बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद जब अगवानी हो रही थी तभी आरोप है कि गांव के ही दिलीप कुमार, अजीत कुमार एवं नन्हू ने अज्ञात पांच छह व्यक्तियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया बारातियों की पिटाई कर दी एवं बरात में शामिल महिलाओं के साथ अभद्रता की व गहने भी छीन लिए कई लोगों को चोटें भी आई मामला बिगड़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई और पुलिस की देखरेख में किसी तरह से शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही ना होने पर दूल्हे की भाभी अर्चना ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बारात में विवाद होने की जानकारी नहीं है फिर भी यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

